Explore

Search

October 20, 2026 7:25 am

तिल्दा-नेवरा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ द्वितीय चरण का मतदान

रायपुर, 21 फरवरी – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले के तिल्दा-नेवरा एवं धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

मतदान संपन्न होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने तिल्दा-नेवरा स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री विश्वदीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल तथा श्री नवीन ठाकुर भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी। अब जल्द ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS