Explore

Search

March 12, 2026 5:09 pm

बिलासपुर एवं रायपुर की नवनिर्वाचित महापौरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं भाजपा क्षेत्रीय संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शक अजय जामवाल से आज बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी एवं रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मिनल चौबे ने सौजन्य भेंट की।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, नगर विकास एवं भाजपा संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दोनों महापौरों को बधाई देते हुए नगरों के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

भाजपा संगठन के वरिष्ठ मार्गदर्शक अजय जामवाल ने भी नवगठित नगर निगम नेतृत्व को मार्गदर्शन प्रदान किया और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के भाजपा के संकल्प को दोहराया और नगर प्रशासन में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने पर बल दिया।

भेंट के दौरान नगर निगमों के विकास, स्वच्छता अभियान, जनसुविधाओं के विस्तार तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS