Explore

Search

October 31, 2025 11:25 am

भाजपा की भव्य विजय आभार रैली, रतनपुर में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल एवं चुनाव प्रभारी वी. रामा राव के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लवकुश कश्यप और 8 पार्षदों की ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार जताने हेतु एक भव्य विजय रैली निकाली गई। यह रैली मंगलवार, 18 फरवरी को सुबह 10 बजे तुलजा भवानी चौक से प्रारंभ होकर करैहापारा, नया बस स्टैंड, महामाया चौक, महामाया मंदिर, भीम चौक, बड़ी बाजार, नूतन चौक, हाई स्कूल चौक होते हुए रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

भव्य स्वागत और जोश से गूंजा रतनपुर

रैली में कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पटाखे और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित पार्षदों एवं अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसे सभी ने बखूबी निभाया।

भाजपा नेताओं का संकल्प – रतनपुर का होगा चहुंमुखी विकास

रैली के समापन पर आयोजित आमसभा में चुनाव प्रभारी वी. रामा राव ने कहा कि भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करने हेतु यह रैली आयोजित की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद मिलकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से रतनपुर का चहुंमुखी विकास करेंगे।

भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल

विजय आभार रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, चुनाव संयोजक डॉ. सुनील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव, मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े, संतोष तिवारी, बबलू कश्यप, लब्बा सरदार, सुरेश सोनी, भूपचंद शुक्ला, राधे पटेल, ललित अग्रवाल, घनश्याम रात्रे, संजय साहू, रविंद्र दुबे, अजय महावर, प्रशांत यादव, ज्वाला कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।

महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी

इस रैली में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से सावित्री रात्रे, नीतू सिंह, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, प्रेमलता तंबोली, स्वीटी शर्मा, प्रमिला कश्यप, मधु राजपूत, प्रभा मानिकपुरी, विजयश्री राजपूत जैसी महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

भोजन व्यवस्था और समापन

रैली के समापन पर रेस्ट हाउस में आमसभा का आयोजन हुआ, जहां सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस भव्य विजय आभार रैली ने रतनपुर में भाजपा की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को प्रदर्शित किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS