Explore

Search

March 6, 2026 10:25 am

दुकान संचालक ने कर्मचारी युवती से की छेड़खानी, हंगामा होते ही भाग निकला

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती से उसके मालिक ने ही छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। हंगामा होते ही दुकान संचालक भाग निकला है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी का अपराध दर्ज कर आरोपी दुकान संचालक की तलाश शुरु कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह अग्रसेन चौक के पास दुकान में काम करती है। युवती बुधवार को काम पर गई थी। दोपहर दो बजे वह दुकान में ग्राहक नहीं होने के कारण वह मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी दुकान के संचालक ने उसके साथ छेड़खानी शुरु कर दी। तब मोबाइल चालू था। युवती की आवाज सुनकर दूसरी ओर बात कर रहा युवक दुकान पहुंच गया। इधर युवती अचानक हुए इस घटना से हड़बड़ा गई। उसने आसपास के दुकान संचालकों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बताया जाता है कि छेड़खानी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती ने इसे भी पुलिस को सौंप दिया है। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS