Explore

Search

September 5, 2026 11:13 am

पुलिस की पैदल गश्त में गांजा तस्करी करते नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस की पैदल गश्त के दौरान बन्नाक चौक के पास एक नाबालिग को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब दो किलो गांजा बरामद किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीएसपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और औचक जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में पैदल गश्त की। जांच के दौरान बन्नाक चौक के पास पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को रोका, लेकिन वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

ओडिशा से लेकर आया था गांजा
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आया था और इसे बिहार पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया और नाबालिग को थाने लाया गया।

गुंडा और अपराधिक तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर
सीएसपी निमितेष सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल को देखते हुए अपराध और तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुंडे और आपराधिक तत्वों पर नजर रखते हुए लगातार गश्त की जा रही है। औचक जांच के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS