Explore

Search

March 4, 2026 3:31 pm

मेयर के लिए प्रमोद ने खरीदा नामांकन पत्र, पार्षद के लिए सीमा धृतेश और मधुबाला ने खरीदा पर्चा


बिलासपुर। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन आज नगर निगम चुनाव के लिए दो पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया । नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती सीमा धृतेश और मधुबाला टंडन ने नामांकन जमा किया है ।

नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं पार्षद पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक 40 लोगों ने निक्षेप राशि जमाकर निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं।

महापौर पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन आवेदन लिए हैं। इनमें रेवती यादव, राजकुमार निषाद खगेश कुमार चंद्राकर प्रमोद नायक श्याम कुमार कश्यप शामिल हैं। देखें जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS