Explore

Search

September 6, 2026 5:58 am

पानी भरने को लेकर विवाद, घर में घुसकर फाड़ दिए महिला के कपड़े

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने छेड़खानी और मारपीट की शिकायत की है। महिला ने बताया कि गुरुवार की शाम मोहल्ले में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी दौरान अटल आवास देवरीखुर्द निवासी प्रदीप सोनवान(25) वहां आया। उसने महिला से विवाद किया। इस पर महिला अपने घर के अंदर चली गई। युवक महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट करने लगा। इस बीच उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला सीधे तोरवा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS