Explore

Search

October 20, 2026 5:13 pm

*श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 262 निविदा कामगारों को बांटे गए कंबल*

बिलासपुर।  एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा मंगलवार को निविदा कामगारों को कंबल वितरित किए गए। नेहरू शताब्दी नगर स्थित तुलसी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में 262 निविदा कामगारों को कंबल भेंट किए गए। 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल हमारे मेहनती निविदा कामगारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस वर्ष हम देख रहे हैं कि ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से हमारे इन निविदा कामगार भाइयों-बहनों को लाभ होगा। कंबल मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नज़र आई। लाभार्थियों ने इस प्रयास के लिए मण्डल को धन्यवाद दिया। 

 

कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल की सम्मानित मार्गदर्शिकाएँ श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती हसीना कुमार और श्रीमती विनिता जैन साथ में कमिटी मेंबर और मंडल सदस्याएं उपस्थित रहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS