Explore

Search

July 1, 2025 11:28 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

*मप्र के राज्यपाल  मंगूभाई पटेल ने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों को सराहा,सेंदरी आत्मानंद स्कूल में बच्चों का बढ़ाया मनोबल*

*स्कूल परिसर में लगाया बादाम का पौधा*
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

मप्र के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई। उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा। बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया। इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की। मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा। फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे श्री बलदाऊ प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। अब इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा। इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS