: *मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस , स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण*
*14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में बना है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स*
*मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस , स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए*
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया है। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस , स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।
बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग,ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट,टेबल टेनिस, स्नूकर,बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हाॅल,योगा की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है।
यह “स्पोर्ट्स कांप्लेक्स” बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्व सुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है।
*मुख्यमंत्री श्री साय ने 05 करोड़ 91 लाख की लागत से मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग सड़क किया लोकार्पण*
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग तक सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। 5 करोड़ 91 लाख की लागत से इस सड़क का उन्नयन किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं। सड़क उन्नयन से राहगीरों को काफी राहत मिली हैऔर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है।
: *मुख्यमंत्री ने थामा बल्ला,लगाए शॉट्स,बिलियर्ड्स स्नूकर में हाथ आजमाए*
*जिम में कसरत कर फिट रहने का दिया संदेश*
*बिलासपुर में खेल और खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण*
*21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से बना है मिली स्टेडियम*
*क्रिकेट सहित इनडोर गेम्स स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेल सकेंगे खिलाड़ी*
बिलासपुर 23 नवम्बर 2024/ संस्कारधानी बिलासपुर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल“ के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से तैयार किए गए मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उतर कर बल्ला थामा और शॉट्स लगाए। इनडोर स्टेडियम में अवलोकन के दौरान उन्होंने बिलियर्ड्स स्नूकर में भी हाथ आजमाए। यहाँ फिजिकल एक्सरसाइज के लिए लगाए गए जिम में भी कसरत कर सभी को फिट रहने का संदेश दिया। लोकार्पण अवसर पर अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को क्रिकेट का बल्ला थामे और शॉट्स लगाते देख मैदान में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। सभी ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनन्दन किया।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मैदान पर बॉलिंग की।
भव्य आतिशबाजी के बीच खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के पश्चात बिलासपुर के खिलाड़ियों में खुशी नजर आई। इस सौगात के बाद खेल के साथ खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और पहचान बनाने का मौका मिलेगा। मिनी स्टेडियम में 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। जिसकी दर्शक क्षमता 850 है, मिनी स्टेडियम में दिन और रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। मैदान में दो अलग से भवन का निर्माण किया गया है जिसके एक भवन में इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश, खेले जाएंगे, इसके अलावा आधुनिक उपकरणों के साथ जिम तैयार किया गया है । दूसरे भवन में एक ट्रेनिंग हाल का निर्माण किया गया है जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम आएगा। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी, एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम भी बनाया गया है इसके अलावा स्टेडियम में ही एक हास्टल बनाया गया है जिसमें बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहराने की व्यवस्था की जाएगी, दो लान टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है। स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहें स्टेडियम में सौंदर्यीकरण के साथ-साथ फ्लड लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है ताकी डे नाइट मैच का आयोजन हो सके।
शहर में एक सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम की ज़रूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी, जहां बड़े स्तर के मैच का आयोजन किया जा सके। बिलासपुर जिसे अरपा नदी दो भागों में विभक्त करती है, नदी के इस तरफ बीच शहर में कोई दूसरा स्टेडियम नहीं था जहां सुविधा हो और बड़े स्तर के आयोजन किया जा सके, इसके लिए मिनी स्टेडियम की नींव रखी गई। यहां क्रिकेट के अलावा विभिन्न प्रकार के इनडोर गेम्स के लिए पूरा सेटअप है, जिससे खिलाड़ी प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे और खेल भी सकेंगे। मिनी स्टेडियम के शुरू होने से ना सिर्फ बिलासपुर भी पूरे अंचल के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धर्मजीत सिंह,श्री धरमलाल कौशिक,संभाग आयुक्त श्री महादेव कांवरे, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण आदि उपस्थित थे।
*पीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्यू*
मिनी स्टेडियम लोकार्पण समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री साय का बिलासपुर में पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जोरदार अभिवादन किया। प्रतिभागियों ने पीएससी में हुए गड़बड़ी की निष्पक्ष जाँच कराने को लेकर उन्हें धन्यवाद भी दिया।
*मुख्यमंत्री की घोषणा*
*बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव*
*शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे*
*मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान से पर्वतारोही निशा यादव को दिया 4 लाख रुपए का चेक*
*माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएगी निशा*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में श्री रामसेतु मार्ग का किया लोकार्पण*
*49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है अरपा रिवर व्यू में श्री राम सेतु मार्ग*
*अरपा मइया केवल एक नदी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धारा है: मुख्यमंत्री*
*बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव, शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री*
*अरपा विकास के लिए मास्टर प्लान का किया विमोचन*
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर 10 हजार दीपक अरपा नदी में छोड़े गए । लोकार्पण लेजर शो और आतिशबाजी के माध्यम से राम सेतु मार्ग के लोकार्पण का जश्न मनाया गया और साथ में बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर को आपस में जोड़ने वाले अरपा के दोनों पुलों को आकर्षक लाइट से सजाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अरपा के आस-पास के क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान और विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के विकास के लिए आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है जहां एक साथ कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन सब कार्यों से बिलासपुर शहर की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी, नागरिक सुविधाओं का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा मइया केवल एक नदी नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धारा इसमें बहती है। अरपा मइया के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हम संकल्पित हैं। अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट के तहत श्रीराम सेतु मार्ग का आज लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा अरपा नदी के संवर्धन और उत्थान के लिए और भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नदी के दोनों किनारों पर इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक लगभग 2 किलोमीटर की फोर लेन की सड़क बनाई जा रही है। नदी के किनारे नाला बनाया गया है, शहर के गंदे पानी को इस नाले के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, इससे नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिए लक्ष्य के अनुरूप विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में इस शहर को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए मल्हार महोत्सव को बिलासपुर में फिर से शुरू करने और महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किए जाने की बात कही।
*श्री रामसेतु मार्ग*
अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट के एक हिस्से के तहत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। इसकी लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है जिसमें फ़ुटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। इस सड़क के लोकार्पण से शहर का यातायात सुगम तरीके से संचालित हो सकेगा। इससे नेहरू चौक से शहर के व्यस्ततम गोल बाज़ार-सदर बाज़ार और शनिचरी बाज़ार की तरफ़ जाने के लिए शहरवासियों को एक व्यवस्थित वैकल्पिक मार्ग मिला है।
*मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया*
*पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी*
बिलासपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
*47 वाँ राउत नाचा महोत्सव: गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम*
*नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री*
*नाचा राउत के शौर्य, गौरव, और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण*
*29 करोड़ 76 लाख की लागत से बने बिल्डिंग में 192 कार 325 बाइक पार्किंग की सुविधा*
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया।29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा।
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि..*
*यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author: Ravi Shukla
Editor in chief