Explore

Search

July 1, 2025 10:47 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

दो दिन में  25 हजार क्विंटल धान की खरीदी ,500 किसानों ने बेचा धान*

बिलासपुर, 18 नवंबर/ जिले में आज मिलाकर दो दिनों में 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। विभिन्न उपार्जन केंद्रों में लगभग 500 किसानों ने ये धान बेचे हैं। पहले दिन बेचने वाले किसानों का भुगतान भी शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य सुचारू तरीके से चल रहा है। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में भी खरीदी अभियान की समीक्षा की।बिलासपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य 14 नवम्बर से शुरू हो गया। जो कि 31 जनवरी तक जारी रहेगा।इस वर्ष कुल 138964 किसान पंजीकृत है । गत वर्ष कुल 133655 किसान पंजीकृत थे। इस वर्ष 5309 किसान अधिक पंजीकृत हुए है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

सभी धान खरीदी केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा हैं। साथ ही सभी केंद्रों की कैमरे से भी निगरानी हो रही है। साथ ही बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS