Explore

Search

October 21, 2026 1:51 pm

13 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड 2024 प्रतियोगिता आयोजित


बिलासपुर ।एन.ई. इंस्टीट्यूट फुटबाल ग्राउंड में 13 वाँ अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद साकिब उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्य उपस्थित थे ।


इस दौरान विभिन्न क्षेत्रीय रेल के 15 कॉन्टिजेंट्स के 239 प्रतिभागियों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा ।नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान में चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन चार नवंबर को होगा ।इस प्रतियोगिता में चयनित टीम सोलह नवंबर 2024 से दीमापुर, नागालैंड में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में शामिल होगें ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS