Explore

Search

October 20, 2026 8:50 pm

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी मैत्री सम्मेलन कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर त्रिवेणी सामुदायिक भवन व्यापार विहार बिलासपुर में

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 जिला शाखा बिलासपुर द्वारा आयोजित आगामी जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी मैत्री सम्मेलन कार्यक्रम शिक्षक दिवस पर त्रिवेणी सामुदायिक भवन व्यापार विहार बिलासपुर में आयोजित किया गया है ।

आयोजित इस सम्मेलन में सितंबर 2023 से अगस्त 2024 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सेवारत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक, समाजसेवी एवं संघ के नेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। उपस्थित लोगों के लिए पंजीयन सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत मिश्रा एवं श्रीमती सस्मिता शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में विभिन्न सदस्य लगे हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे से संपर्क कर सकते है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS