Explore

Search

October 20, 2026 7:54 pm

बेसबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर दोनों वर्गों में बना चैंपियन

*बेसबॉल में प्रतिभाओं की कमी नहीं हमारे प्रदेश में – शैलेश*

बिलासपुर।जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ एवं बिलासपुर बेसबॉल संघ के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश के बिलासपुर मुंगेली दंतेवाड़ा कोरबा कबीरधाम रायपुर जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष संघ की उपाध्यक्ष डॉ कैरोलिन सत्तूर एवं शासकीय स्कूल खमरडीह रायपुर के प्राचार्य दीपक दुबे मौजूद थे।

संघ के अध्यक्ष शैलेश पांडे  ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक लाने के लिए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के कोच अख्तर खान ने बताया कि बालक वर्ग में बिलासपुर जिले ने कबीरधाम को 3 – 0 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता वहीं बालिका वर्ग में बिलासपुर बालिका टीम ने रायपुर की बालिका टीम को 4-0 से हराकर खीताब अपने नाम किया मैच के निर्णायक के रूप में लखन लाल देवांगन संदीप गाहीरे अंकुर रजक योगेंद्र यादव राहुल सिंह बैजनाथ रजक आयुष केसरवानी पंकज बरेठ विशाल शिवम सत्रुघन थे एवम स्कोरर के रूप में ऋचा प्रजापति नेहा यादव भूमि श्रीवास अंजलि खलखो साक्षी दीक्षित मौजूद थे

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS