Explore

Search

October 20, 2026 10:14 pm

अनुभव से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं – शैलेश पांडेय, बीस लाख की निधि से ज्येष्ठ नागरिक संघ के “अनुभव भवन” उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक

*पूर्व विधायक ने अपने एक माह का पेंशन संघ को देने की घोषणा किया*

बिलासपुर।आज बिलासपुर के ज्येष्ठ नागरिक संघ के अनुभव भवन उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए।पूर्व विधायक द्वारा अपने विधायक कार्यकाल के समय बीस लाख रुपये की विधायक निधि से भवन की कायाकल्प किया गया था जिसका लोकार्पण आज किया गया।इस अवसर पर शैलेश पांडेय ने सभी बुजुर्गों का सम्मान किया और कहा कि जीवन में धन संपदा सब चली भी जाये तो भी जीवन का अनुभव कभी नहीं जाता है और उस अनुभव से कोई भी मनुष्य पुनः सब प्राप्त कर लेता है,इसलिए अनुभवी व्यक्ति का अनुभव ही असली उसका धन होता है।

श्री पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों के नये भवन को देखकर अति उत्साह उत्पन्न हो रहा है और ये भवन आपके जीवन में सुख शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है।यही नहीं पूर्व विधायक ने अपने एक माह का पेंशन ज्येष्ठ नागरिक संघ को देने की घोषणा किया जिससे संघ अपने छोटे आवश्यक कार्य को कर सके।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी के भाषण से हुई और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नये भवन की शुभकामना सभी को दिया।इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिकों के जन्मदिन मनाएँ गये और उनको तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई और उपहार दिये गये।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित,डी के शर्मा,बालगोविंद जी,प्रभात मिश्रा,डी पी गुप्ता,रमा शंकर शुक्ल,प्रेमलता राजपूत,मंजुला गुहा,राकेश बाकरे,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी,डॉ प्रदीप शुक्ला,सुधाकर बीबे,श्रीवास जी,संतोष श्रीवास्तव,सुदेश दुबे,सुदेश शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,आरती गुप्ता,रामनारायण राव और कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव द्वारा किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS