Explore

Search

October 6, 2026 11:54 am

पूर्व मंत्री मरकाम पहुंचे नईदुनिया के संपादक डॉ गुप्ता के निवास, दी श्रद्धाजंलि

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व  मोहन मरकाम नईदुनिया के स्थानीय संपादक डॉ सुनील गुप्ता के तेलीपारा स्थित निवास पहुंचकर उनके पिता स्व.एम एल गुप्ता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मरकाम  ने डॉ. गुप्ता से कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। माता पिता से बहुत संबल रहता है। अब आपके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको इसके लिए शक्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस दौरान उनके साथ महापौर रामशरण यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी, शिवा मिश्रा व राजेन्द्र साहू(डब्बू) सहित कुछ अन्य कांग्रेसजन थे। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डॉ गुप्ता ने निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी थी.

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS