Explore

Search

October 20, 2026 6:18 am

केंद्र सरकार में मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने तोखन साहू ने हवाई सुविधा सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता से कराने का भरोसा दिया – एक सप्ताह बाद एक बैठक भी

बिलासपुर 19 जून – हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्र सरकार में राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा है कि बिलासपुर से पहली बार केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने के लिए हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी. साथ ही कहा कि उम्मीदे बहुत अधिक बढ़ गई है और एयरपोर्ट जैसे काम अब वाकई द्रुत गति से हो सकेंगे. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने तोखन साहू को शुभकामनाये देते हुए कहा कि बिलासपुर का मान सम्मान अब उनके हाथ में है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि बिलासपुर में हवाई सुविधा के कार्य उनकी प्राथमिकता सूचि में शामिल है और उन्हें पूरा करने का भरोसा उन्होंने दिया. श्री साहू ने एक सप्ताह बाद एक बैठक भी समिति के साथ करने की बात कही जिससे मामले के तकनीकी पक्ष को अच्छे से समझा जा सके।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री बद्री यादव, विजय वर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद, देवेंद्र सिंह ठाकुर, नविन वर्मा, अमर बजाज, आशुतोष शर्मा, रशीद बक्श, अनिल गुलहरे, अक़ील अली, और सुदीप श्रीवास्तव आदि शामिल हुए.

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS