Explore

Search

April 23, 2026 10:22 pm

घरघोड़ा में नशा मुक्ति की मिसाल: पुलिस-ग्रामीणों की साझी पहल से अवैध शराब पर रोक

“हेलो सिस्टर हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की जानकार के साथ साथ बीट आरक्षक प्रणाली के जरिए गांव-गांव पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर एसएसपी शशि मोहन सिंह का जोर”

रायगढ़, 23 अप्रैल । जिले में नशा मुक्ति की दिशा में पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त पहल ने सकारात्मक परिणाम दिखाना शुरू कर दिया है। आईपीएस शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम घरघोड़ी को नशा मुक्ति की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद गांव में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिला समिति के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

अभियान का असर यह रहा कि ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की पहल की। गांव में मुनादी कर निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक ओर जहां अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को जागरूक कर सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र के अन्य गांवों में भी सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। हेलो सिस्टर हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी साझा की गई। साथ ही बीट आरक्षक प्रणाली के जरिए गांव-गांव पुलिस की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में सरपंच, जनप्रतिनिधि, पुलिस स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पुलिस-जन सहयोग की मजबूत मिसाल देखने को मिली।

इस संबंध में एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा जागरूकता और सहयोग से ही स्थायी परिवर्तन संभव है।

इस पूरे अभियान का श्रेय रायगढ़ पुलिस, एसएसपी शशि मोहन सिंह और उनकी टीम को दिया जा रहा है, जिनके प्रयासों से ग्राम घरघोड़ी नशा मुक्ति की दिशा में एक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS