Explore

Search

April 23, 2026 5:06 pm

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ वार: खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 25.62 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, आरोपियों द्वारा ओडिशा से ट्रेन के माध्यम से गांजा लाया जा रहा था। रेलवे में सख्त चेकिंग के कारण वे खरसिया स्टेशन पर उतरकर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर साइबर थाना, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दिनेश कुमार बेहरा शिवा बेहरा और देवी प्रसाद कंहर निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके बैग से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो गांजा बरामद किया गया, कुल वजन 52 किलोग्राम रहा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस ने इस सप्ताह के भीतर तमनार क्षेत्र से 60 किलो और चक्रधरनगर क्षेत्र से 36 किलो गांजा जब्त किया था। इस कार्रवाई को मिलाकर यह तीसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर वो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS