Explore

Search

June 11, 2026 2:07 am

मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल: एसएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में 90 परिवारों को मिले गुम मोबाइल,ख़ुशी से चेहरे खिले,किया पुलिस का आभार 

मुंगेली, 23 अप्रैल 2026।जिले में पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल के निर्देश पर  चलाए गए गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने 90 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाकर भरोसे की मजबूत मिसाल पेश की है। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 13.50 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए टीम ने आईएमईआई ट्रैकिंग और तकनीकी सर्विलांस के जरिए न केवल जिले, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइल रिकवर किए।

इस उपलब्धि के पीछे साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और उनकी टीम के साथ सीसीटीएनएस स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतत निगरानी और तकनीकी कौशल के चलते गुम मोबाइलों को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

गुरुवार को साइबर सेल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप डीएसपी हरविन्दर सिंह ने मोबाइलधारकों को उनके फोन सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुंगेली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए एसएसपी भोजराम पटेल के प्रति आभार जताया।

एसएसपी भोजराम पटेल ने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआई आर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय पक्का बिल लेने की सलाह भी दी।

मुंगेली पुलिस की इस पहल को नागरिकों के बीच व्यापक सराहना मिल रही है, जिससे पुलिस-जन सहयोग का विश्वास और मजबूत हुआ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS