Explore

Search

October 20, 2026 10:00 pm

भूमि पंजीयन में धोखाधड़ी की शिकायत पर कलेक्टर सख्त, तत्काल जांच और एफआईआर के निर्देश

छत्तीसगढ़ मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनदर्शन के दौरान भूमि पंजीयन में कथित धोखाधड़ी की एक गंभीर शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

जनदर्शन में विकासखंड लोरमी के ग्राम बरबसपुर निवासी जानकी बाई ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि राजस्व अभिलेख में दर्ज उनकी 1.34 एकड़ भूमि के रिकॉर्ड को गलत तरीके से दुरुस्त करा कर आरोपियों ने छलपूर्वक अपने नाम पर विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) करा लिया। आवेदिका के अनुसार, रजिस्ट्री में उल्लेखित 6 लाख रुपये न तो उन्हें नकद मिले और न ही उनके बैंक खाते में कोई राशि जमा हुई।

शिकायत को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी अत्यंत संवेदनशील विषय है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जानकी बाई ने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS