Explore

Search

October 21, 2026 12:33 am

दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ ।जशपुर जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने दो ट्रकों से 200 बोरी अवैध गुटखा बरामद कर कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो ट्रकों में भारी मात्रा में अवैध गुटखे की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78–0511 व UP 78–KT 7986 को लोदाम क्षेत्र में घेराबंदी कर रोका।

तलाशी में दोनों वाहनों से 100-100 बोरी गुटखा मिला। पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच में माल की बिल्टी संख्या और वाहन संख्या में अंतर पाया गया। प्रथम दृष्टया अवैध परिवहन की आशंका के आधार पर पुलिस ने पूरे माल को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत ज़ब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS