Explore

Search

October 26, 2026 1:29 am

बिलासपुर रेल हादसा-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों का लिया हाल

रेल हादसे में घायल मरीजों से मिले, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश,शहर के चार अस्पतालों में चल रहा है इलाज

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए डॉक्टरों को उत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मंगलवार को लाल खदान के समीप हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 यात्री घायल हुए थे। हादसे के बाद घायलों को सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेड सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री साव ने सभी अस्पतालों में जाकर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को घायलों की हर ज़रूरत पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अस्पताल दौरे के दौरान महापौर पूजा विधानी कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह नगर निगम आयुक्त अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल मौजूद थे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS