Explore

Search

October 23, 2026 11:31 pm

कुंदन पैलेस से उठी चर्चा राजधानी से दिल्ली तक पहुंची -मंत्री तोखन साहू का बर्थडे सेलिब्रेशन बना सुर्खियों का केंद्र

दिल्ली।राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन इस बार सिर्फ एक निजी उत्सव नहीं रहा बल्कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। राजधानी के कुंदन पैलेस में हुए इस सेलिब्रेशन में ऐसे कई चेहरे नजर आए जो न तो लोकल राजनीति में सक्रिय रहे हैं और न ही जिला स्तर पर कभी दिखे हैं।

सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं ,ये भाजपा का कौन-सा नया चेहरा उभर रहा है?

संघ और भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं के बीच भी इस कार्यक्रम को लेकर हैरानी देखी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से पार्टी की स्थानीय राजनीति में नई बयार चल रही है, जिसका यह समारोह एक झलक माना जा रहा है।

वहीं अखबारों में दिए गए बड़े-बड़े विज्ञापनों ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा को और बढ़ा दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के भव्य आयोजन और विज्ञापन एक जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप हैं या नहीं ,यह सवाल अब जनचर्चा का विषय बन गया है।

राजधानी से लेकर दिल्ली और जिले तक अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में भाजपा की ज़मीनी राजनीति में और कौन-कौन से बदलाव दिखाई देंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS