Explore

Search

December 7, 2025 3:35 am

शिव मंदिर में युवक की अशोभनीय हरकत,पुलिस ने तोड़फोड़-आगजनी करने वाले 8 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरूम खदान में शुक्रवार रात शिव मंदिर में हुई अशोभनीय हरकत के बाद इलाके में बवाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक अशरफ खान पिता अनीष खान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

मंदिर में अशोभनीय हरकत के बाद मोहल्ले में तनाव

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रात करीब 7.30 बजे मंदिर में अनैतिक कृत्य किया। इसकी खबर फैलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुरानी रंजिश निकालने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने एक ठेले को तोड़ दिया और दूसरे ठेले व एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

एसएसपी का तत्काल एक्शन

घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1355/25 धारा 299 296 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों से 08 आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी 

एसएसपी सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS