Explore

Search

October 20, 2026 12:51 am

बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना : रंजना अग्रवाल

अग्रसेन जयंती समारोह में 100 वरिष्ठ महिलाओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के तहत अग्रवाल महिला समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की 100 से अधिक वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की नई टेक्नोलॉजी का संदेश भी दिया।

समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष हैं स्नेह की छांव हैं अनुभव का खजाना हैं। हर चीज गूगल पर नहीं मिलती बुजुर्गों के पास बैठकर जीवन के असली अनुभव सीखे जा सकते हैं।

जूनियर लाइन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रुचिका अग्रवाल ने विकसित भारत और परंपरा के संतुलन का संदेश दिया, वहीं स्तुति अग्रवाल ने वनों की कटाई रोककर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने का संदेश प्रस्तुत किया। पायल लाठ ने शकुनी मामा का रूप धरकर समाज में ईर्ष्या और नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की प्रेरणा दी।

समारोह में वरिष्ठ महिलाओं के लिए हौजी और लकी गेम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शशि अमर अग्रवाल, विद्या केडिया, कविता जाजोदिया रंजू सराफ अनुराधा बजाज उमा छापरिया मधु अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम में विनीता केजरीवाल मधु बगड़िया सीमा गर्ग, प्रियंका अग्रवाल खुशबू बुधिया प्रीति मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

एक दूजे के लिए कार्यक्रम

अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत 11 सितंबर को होटल लोटस में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा एक दूजे के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं दीपमाला कश्यप विशेष अतिथि रहीं।

नवयुवक समिति द्वारा लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के समाजजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील सौंथलिया, ओम मोदी, अनिल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नितिन बेरीवाल, सौरभ अग्रवाल समेत युवा सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने महिला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS