Explore

Search

October 21, 2026 6:15 am

उड़ीसा से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मामला 1 जुलाई 2025 का है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने जयरामनगर-रलिया तिराहे के पास घेराबंदी कर सीजी-10 बीक्यू-9133 क्रमांक की ग्रे रंग की वैगनआर कार को रोका। जांच में वाहन चालक नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा निवासी ग्राम पधी थाना सीपत के कब्जे से एक सफेद बोरी में रखा 20 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही पुलिस ने कार और मोबाइल फोन मिलाकर कुल 7.11 लाख रुपये का माल जप्त किया।

पुलिस ने इस मामले में नीरज वर्मा विनोद वर्मा उर्फ विनोद कुमार औधोलिया और अदीप वर्मा उर्फ टेंगना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपी अखुजा उर्फ अकुजा महानद निवासी कबटटालाई थाना सोनपुर जिला सुभर्णापुर उड़ीसा को तकनीकी साक्ष्य और सीडीआर के आधार पर उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसके शामिल की गतिविधियां सामने आने पर पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS