Explore

Search

November 5, 2026 11:15 am

अपर मुख्य सचिव ने जशपुर सिटी कोतवाली का किया निरीक्षण, डिजिटल कार्यों की समीक्षा

जशपुर।छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल मनोज पिंगुआ ने रविवार को अपने जशपुर प्रवास के दौरान थाना सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया और वहां चल रहे डिजिटल कार्यों एवं नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पिंगुआ ने सीसीटीएनएस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम पोर्टल पर दर्ज एफआईआर ई-साक्ष्य एंट्री ई-समन तामिली की स्थिति समाधान ऐप कर्मयोगी और आईगॉट ऐप के इंस्टॉलेशन एवं उपयोग का जायजा लिया। उन्होंने इन ऐप्स के व्यापक प्रसार एवं अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन कराने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ये मोबाइल ऐप आम नागरिकों को घर बैठे एफआईआर की प्रगति रिपोर्ट गुमशुदा व्यक्तियों और अज्ञात शवों की जानकारी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने एवं किरायेदार सत्यापन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

निरीक्षण के बाद उन्होंने सिटी कोतवाली की कार्य प्रणाली संसाधनों के उपयोग और रिकॉर्ड संधारण को संतोषजनक व बेहतर बताया। इस अवसर पर एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा डिप्टी कलेक्टर ओम द्विवेदी एसडीएम ओंकार यादव जेल अधीक्षक एस. एल. ठाकुर सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS