Explore

Search

October 24, 2026 10:31 pm

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, सिम्स में हुआ प्रसव तब हुआ जुर्म दर्ज

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक लंबे समय तक पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तब पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

बेलगहना चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि ठोढ़ीनार निवासी मंगल सिंह बैगा (18) से उसकी जान-पहचान थी। 15 जुलाई 2024 की रात युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। इसके बाद वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर केस डायरी बेलगहना पुलिस चौकी भेज दी। बेलगहना पुलिस ने मामले की जांच के बाद मंगल सिंह बैगा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS