Explore

Search

August 6, 2026 12:08 pm

आचार्य द्विवेदी के सान्निध्य में गुंजे भजन, श्रद्धा से भरा रहा वातावरण

भिलाई नगर।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर कैंप-01 के समीप स्थित आचार्य पंडित ओमप्रकाश द्विवेदी के निवास आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई-दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और ध्यान भजन-कीर्तन में भाग लिया।

आचार्य द्विवेदी ने अपने संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ईश्वर प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा भारत ने जो आत्मबोध संबंधी शिक्षाएं दी हैं उनका पालन कर इसी जीवन में ईश्वर को पाया जा सकता है।

उन्होंने गुरु की भूमिका को विष्णु और महेश्वर की उपमा देते हुए कहा कि गुरु शिष्य की रक्षा करता है और उसके दोषों का संहार करता है।इस अवसर पर उन्होंने व्यास पूर्णिमा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन महाभारत के रचयिता और आदिगुरु वेदव्यास की स्मृति में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा ने अपने साथियों के साथ आचार्य द्विवेदी का स्वागत किया। वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला दुबे ने अन्य सदस्यों के साथ आचार्य का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के समापन पर  सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS