Explore

Search

October 25, 2026 5:48 am

एसपी को मोबाइल पर मिली जानकारी, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार

बलौदाबाजार। पलारी पुलिस ने रविवार को महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समाधान सेल को मिली सूचना के आधार पर ग्राम खैरी रोहांसी में की गई, जहां पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब 16 हजार 800 की कीमत की 140 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। इसके साथ ही महुआ शराब बनाने में उपयोग होने वाले 21 बर्तन (बांगा) और 10 जेरीकेन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकुमार डहरिया (30), उमेंद बघेल (34), उदय राम रात्रे (35), प्रदीप कुर्रे (22) सभी निवासी ग्राम खैरी रोहांसी, और संतोष ध्रुव (40) निवासी ग्राम जोराडबरी रोहांस के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने में संलिप्त थे।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन की शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए समाधान सेल शुरू की गई है, जो कि एक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से नागरिकों से सूचना प्राप्त कर तत्काल पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। इस योजना के तहत लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS