Explore

Search

October 8, 2026 1:16 pm

ऑपरेशन मुस्कान: तीन नाबालिग को जशपुर पुलिस ने पहुंचाया घर


छत्तीसगढ़ जशपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बीते एक सप्ताह में तीन गुमशुदा बच्चों को ढूंढ कर सकुशल उनके घर पहुंचाया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से अब तक 150 से अधिक गुम बच्चों को परिजनों से मिलाया जा चुका है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र में 12 मई को एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत उसके पिता ने एसएसपी कार्यालय में की थी। परिजन ने आशंका जताई थी कि किसी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर एसएसपी थाना प्रभारी बगीचा को युवती की त्वरित तलाश के निर्देश दिए गए। पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिरों की सहायता से युवती को कोरबा जिले के एक गांव से खोजकर 14 मई को परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 17 मई को जशपुर बस स्टैंड से एक डेढ़ वर्षीय बालक को एक व्यक्ति पेय पदार्थ का लालच देकर ले गया था। तत्काल गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बालक को ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया। तीसरी घटना थाना तुमला क्षेत्र की है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को उड़ीसा निवासी एक नाबालिग युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित पिता द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने उड़िसा जाकर बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को बाल संप्रेषण गृह भेजा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS