Explore

Search

October 24, 2026 4:33 pm

आतंकवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई जरुरी, आतंकवाद को खत्म करने केंद्र तय करे टारगेट

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।पहलगाम में आतंकवादी घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। केंद्र सरकार को इसके लिए टारगेट तय करना होगा। आतंकवाद का समूल नाश जरुरी है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि घटना अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय है। सिंहदेव ने कहा कि जैसे छग में नक्सलवाद पर टारगेट दिया, वैसे आतंकवाद पर भी केंद्र तय करे लक्ष्य। यह हमला देश में अस्थिरता और भाईचारे को तोड़ने की साजिश है।.पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरुरी है।


पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि एक साल बाद भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत, सरकार को दिए सिर्फ 4 अंक। सिंहदेव ने कहा कि पहले दिए थे साढ़े 4, अब घटाकर 4 कर रहा हूं। सरगुजा से रामानुजगंज तक सड़कों की हालत बेहद बदहाल है ।

इस दौरान श्री सिंहदेव के साथ पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS