Explore

Search

October 24, 2026 5:51 pm

रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

बिलासपुर। रतनपुर में पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेलनाडीह गांव निवासी अनीश ध्रुव (23 वर्ष) गुरुवार सुबह रोजाना की तरह हाईवे के बीच डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी दे रहा था। अनीश राज्य सरकार के तहत कार्यरत एक स्वच्छता योजना से जुड़े हुए थे और नियमित रूप से पौधों की देखरेख करते थे। सुबह लगभग 8:30 बजे जब वह गलहोत ढाबा के पास स्थित डिवाइडर में कार्य कर रहा था, उसी समय बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर उसे कुचल दिया। हादसे में अनीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला ट्रेलर घटनास्थल पर ही छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS