Explore

Search

October 24, 2026 5:51 pm

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या और 22 के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से बिलासपुर के लोगों में बेहद गुस्सा और नाराज़गी है। इस घटना के संबंध में लोगो ने कहा कि यह हमला देशविरोधी ताकतों द्वारा पर्यटकों को धर्म पूछकर निशाना बनाना, देश को अशांत करने की साजिश का हिस्सा है।जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा,

घटना के विरोध में भाजपा के मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में शहीद चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं भाईचारा एकता मंच की प्रियंका शुक्ला द्वारा मौन कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने नेहरू चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि यह हमला कायरता और बर्बरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन पड़ोसी देश अपने घृणित इरादों से बाज नहीं आ रहा।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक सुर में आतंकवाद की निंदा करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS