Explore

Search

October 24, 2026 5:51 pm

धारदार हथियार से होटल संचालक को धमकाया, दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के बिल्हा मोड़ पर स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात दो युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर होटल संचालक को धमकाया और वहां तोड़फोड़ की। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, हिर्री निवासी प्रकाश साहू (25) बिल्हा मोड़ पर होटल संचालित करते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे जब वह होटल बंद कर रहे थे, तभी रोशन विश्वकर्मा और राजेश्वर निषाद नाम के दो युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों के पास धारदार हथियार थे। उन्होंने पहले होटल संचालक और उसके पिता को धमकाया और फिर होटल में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोपियों ने होटल संचालक से शराब पीने के लिए पैसे भी मांगे और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान प्रकाश का भाई वहां आ गया, जिसे देखते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और होटल संचालक से मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS