Explore

Search

October 31, 2025 12:32 am

विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में किन तीन विधायकों की होगी इंट्री, होने लगी चर्चा

बिलासपुर। भाजपा नेताओं को लालबत्ती सौंपने के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में किन तीन विधायकों को मंत्री का दर्जा मिलेगा,इसे लेकर अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। कयास और संभावनाएं लोग टटोल रहे हैं। जिन तीन नामों की चर्चा हो रही है उनमें सबसे ऊपर पूर्व मंत्री व बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल का नाम है।

अमर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पसंद माना जाता है। संघ की पसंद के रूप में दुर्ग के विधायक व संघ पृष्ठभूमि के गजेंद्र यादव का नाम है। रायपुर के कोटे से विधायक पुरंदर मिश्रा के नाम बताए जा रहे हैं। पुरंदर या फिर पूर्व मंत्री राजेश मूणत। इन नामों के बीच सबसे बड़ी बात ये कि दिल्ली जिन तीन नामों को पसंद करेगा,मुहर उन पर ही लगेगी। बहरहाल साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर अटकलबाजी तेज हो गई है।
नवरात्रि के पहले इस बात की संभावनाएं टटोली जा रही है कि नवरात्रि के पहले पहले ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो जाएगा। मंत्रियों के बजाय निगम मंडल व बोर्ड में नेताओं का लालबत्ती की सौगात मिल गई। इस नवरात्रि का उपहार भी मानकर चल रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास पूरा हो गया है, वे दिल्ली लौट गए हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि दिल्ली की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल गई है। सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि अब कभी भी और किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है।

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वे मंत्रियों का बंद लिफाफे में नाम लेकर आ रहे हैं। दिल्ली जिन तीन नामों को फाइनल कर दिया है और लिफाफे में नाम बंद कर दिया है, वही लिफाफा लेकर प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बंद लिफाफे सीएम की मौजूदगी में खोले जाएंगे। उन्हीं नामों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। निगम मंडल व बोर्ड में नियुक्ति के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और जगह पाने वाले मंत्रियों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। अब यह सस्पेंस बस कुछ ही दिनों का रह गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS