Explore

Search

January 5, 2026 7:52 am

पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के निर्देश

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में राजनांदगांव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का शुभारंभ 26 फरवरी 2025 को केकती बाड़ी मैदान, आत्मानंद स्कूल के सामने, छुईखदान में किया गया। भर्ती प्रक्रिया पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (भा.पु.से.) के निर्देशन और चयन समिति अध्यक्ष श्री त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है।

पहले दिन 500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 89 ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। दस्तावेज़ जांच के बाद नाप-तौल प्रक्रिया संपन्न की गई। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।

भर्ती स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने निरीक्षण कर भर्ती समिति को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और अभ्यर्थियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।

भर्ती में किसी भी प्रलोभन से बचें

श्री झा ने अभ्यर्थियों को आगाह किया कि वे किसी भी असामाजिक तत्व या दलाल के बहकावे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता एवं दक्षता के आधार पर होगी। यदि कोई व्यक्ति पैसे या सिफारिश के माध्यम से भर्ती कराने का दावा करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दें। शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9479247401 व 07820299103 जारी किए गए हैं।

प्रवेश पत्र एवं आवश्यक जानकारी

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें अपने निर्धारित परीक्षा तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधा घंटा पूर्व भर्ती स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS