Explore

Search

February 27, 2026 8:17 am

महापौर पूजा विधानी ने शपथ में की बड़ी चूक, ‘संप्रभुता’ की जगह पढ़ गई ‘सांप्रदायिकता’

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी चूक हो गई। शपथ लेते समय वे ‘संप्रभुता’ की जगह ‘सांप्रदायिकता’ बोल गईं, जिससे समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस गलती पर आपत्ति जताई और विरोध करने लगे।

हालात बिगड़ते देख कलेक्टर अवनीश शरण और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने स्थिति को संभाला और महापौर से दोबारा शपथ दिलवाई।

हालांकि, दूसरी बार शपथ लेते समय भी उनकी जुबान लड़खड़ाती रही, जिससे उनकी हिंदी पर सवाल उठने लगे।

यह शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मुंगेली नाका मैदान में हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद महापौर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस चूक के बाद महापौर पूजा विधानी विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं, और सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हो रही है। विपक्षी दल इसे प्रशासनिक लापरवाही और हिंदी भाषा के प्रति लापरवाह रवैये का परिणाम बता रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS