Explore

Search

October 24, 2026 7:15 pm

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में कक्षा 10वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद 11वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन एवं मेहनत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया।  कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा विदुषी तिवारी ने कुशलता से किया। आभार प्रदर्शन अमर दास कुर्रे ने किया। समारोह के अंत में शिक्षकों ने भी छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS