Explore

Search

October 20, 2026 12:58 am

कलेक्टर का निर्देश 31 जनवरी तक रहेगा दलालों और कोचियों पर पैनी नज़र ,टीम ने फिर कराया 82 क्विंटल धान रकबा का समर्पण



बिलासपुर,संयुक्त टीम ने आज फिर कार्रवाई की। टोकन के अनुरूप धान की घर में उपलब्धता नहीं होने पर टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण कराया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि तहसील बिलासपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र महमंद का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। सेवा सहकारी समिति महमंद के कृषक द्वारा आज विकय हेतु 82.20 क्विंटल का टोकन कटाया गया था।

मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर धान नहीं पाया गया। अतः संबंधित कृषक से रकबा समर्पण कराया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर अगले दो दिनों में दलालों और कोचियों पर पैनी नज़र रहेगी। 31 जनवरी को चालू सत्र में धान खरीदी का आखिरी दिन है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS