Explore

Search

October 22, 2026 12:29 pm

वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने कारगिल के शहीदों को नमन किया


बिलासपुर-वन्दे मातरम मित्र मंडल का 103 मित्रों का जत्था द्रास पहुंचा जहां कारगिल बार मेमोरियल के शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।आर्मी ऑफिसर मनोज ने कारगिल युद्ध में भारतीय फौज द्वारा किए गए शौर्य एवं पराक्रम की गाथाओं को मित्र मंडल के साथियों के समक्ष सजीव कर दिया।
किस प्रकार माइनस 65 डिग्री तापमान में हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर पाकिस्तानी सैनिकों से कारगिल की चोटियों को मुक्त कराया बड़ा असंभव कार्य हमारी फौज ने कर दिखाया।

वन्दे मातरम् मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने बताया कि आर्मी ऑफिसर मनोज ने उन दुरूह चोटियों को भी दिखाया जो बारह माह बर्फ से ढकी रहती हैं,जिसमें टाइगर हिल भी शामिल है जिस पर चढ़ना बढ़ा मुश्किल कार्य है एवं जिस पर दुश्मन देश ने कब्जा कर लिया था ऊपर दुश्मन एवं उस पर चढ़ाई करना साक्षात मौत को आमंत्रण देना था जो हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर भी पूरा किया।
कारगिल बार मेमोरियल में पाकिस्तानी फौज से जब्त किए गए हथियार , शहीद जवानों के फोटो ग्राफ्स, अंत समय में अपने माता पिता परिजनों को भेजे मार्मिक पत्र सभी मेमोरियल में देखने पढ़ने को मिले।बार मेमोरियल एक अद्भुत एवं देश प्रेम की भावना भरने बाला अनोखा संग्रहालय जिसे जरूर देखना चाहिए।

एक बार जहां देखने पर आंखें नम हो जाती हैं वहीं दूसरी ओर देश प्रेम का जज्बा उफान भरने लगता है।
*हमें देश के वीर सपूतों पर गर्व है। उन वीर शहीदों को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि शत शत नमन।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS