Explore

Search

July 5, 2025 10:21 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री जी चश्मे का नंबर बढ़वा लीजिए,पुराने चश्मे से आपको सही नहीं दिख रहा है।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है -शैलेश पांडेय

*हमारे जवानों की रोज़ हत्या हो रही है,प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है,बीजेपी की सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।*बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना,चाकू -तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ गई है,सरकार ऐतिहासिक रूप से असफल हो गई।*

बिलासपुर. पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई है तबसे प्रदेश ज़्यादा अशांत हो गया है और आये दिन हमारे जवान गोली खा रहे है और उनकी हत्या हो रही है।और मुख्यमंत्री जी और ग्रहमंत्री जी केवल सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है अपने बयानों से।नक्सलियों के हौसले बुलंद है और लालफीताशाही के कारनामे रोज़ दिख रहे है।हमारे सुरक्षा के जवान शासन की गलत नीतियों के कारण अपनी जान गवाँ रहे है।प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है और यही हाल रहा तो लोग प्रदेश से पलायन करेंगे और अधिकारी और कर्मचारी और व्यापारी काम करने से डरेंगे।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है और सरकार अपना और मोदी जी का फोटो लगाकर सुशासन का ढोल पीट रही है।

श्री पाण्डेय ने कहा क़ि कांग्रेस सरकार के समय जो प्रगति प्रदेश ने किया था और जो शांति व्यवस्था पूरे प्रदेश में क़ायम किया था,वह सब ख़त्म सिर्फ़ छह महीने में हो गया है।बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना के बाद कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं है,ये बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक नाकामी है।बिलासपुर और सभी ज़िलों में गुंडागर्दी,चाकू और तलवार बाज़ी,लूटपाट और हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएँ चरम पर है,भ्रष्टाचार का बोलबाला भी सीमा पार कर रहा है।साय सरकार सभी मोर्चे में फेल हो गई है जबकि केवल छह महीना ही हुआ है।सत्ता की भूख ने बीजेपी का अहंकार बढ़ता जा रहा है और जनता को कुछ भी नहीं समझती है केवल सत्ता जैसे तैसे प्राप्त करो और प्रदेश सुलगाते रहो।

बिलासपुर में चाकू बाज़ी,तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है,जनप्रतिनिधि बस एक दूसरे की टाँग खीचने में लगे हुए है ।सुशासन अब केवल दिखावा है और बिलासपुर अब अशांत हो गया है रोज़ बुलडोज़र चला कर ग़रीबों को बेघर किया जा रहा है,ग़रीब व्यापारियों की रोज़ी रोटी छीनी जा रही है और नेता बस मालाएँ पहन रहे है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS