Explore

Search

October 22, 2026 5:50 pm

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के स्वागत रैली में दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब कटी, जेबकतरो ने लाखों रूपये किये पार

q

बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री मण्डल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल  किये गए बिलासपुर के सांसद तोखन साहू के पहली बार बिलासपुर आगमन पर भाजपा के उत्साही कार्यकर्ता स्वागत में इतने लापरवाह हो गए कि जेबकतरो की चांदी हो गई। रेलवे स्टेशन से नेहरू चौंक तक श्री साहू की स्वागत रैली में भारी भीड़ रही जिसका भरपूर फायदा जेबकतरो ने उठाया और दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्त्ता के पर्स पार कर दिया।

रैली के समापन पश्चात् जेब कटने की जानकारी कार्यकर्ताओ को हुई.। पुरे रैली में एक से अधिक जेबकतरे सक्रिय थे. कार्यकर्ताओ के जेब में रखे पर्स में किसी के पर्स  में 5 हजार रूपये से लेकर 2o हजार रूपये तक रखे हुए थे। कई पीड़ितों ने बताया कि जेब कतरे पर्स से रूपये निकाल ने के बाद पर्स को नाली में और सड़क के किनारे कचरों में फेक दिए थे. कई कार्यकर्ताओ के पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड, ए टी एम समेत जरुरी कागजात भी थे.

 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS