Explore

Search

October 9, 2026 8:09 pm

जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, एसएसपी की टीम की दबिश में तीन गिरफ्तार

जशपुर और कोरबा जिले के रहने वाले हैं आरोपी, 63,200 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त, ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई 

CBN 36 | रायगढ़, 9 अक्टूबर। जिले में जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस ने ग्राम बड़े जामपाली में जंगल रोड किनारे जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 63,200 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में जशपुर और कोरबा जिले के निवासी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

एएसपी अनिल सोनी ने के अनुसार, 8 अक्टूबर को छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े जामपाली की जंगल रोड किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के सुपरविजन में छाल पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती पत्रक तैयार कर नकदी और अन्य सामग्री जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पाठक (41 वर्ष), निवासी बगीचा, जिला जशपुर; राजबहादुर पाटले (33 वर्ष), निवासी गोढ़ी, थाना रामपुर, जिला कोरबा; और अवधेश सिंह राजपूत (50 वर्ष), निवासी कुकरीचोली, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले में जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री तथा आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, उमेद उरांव, दीपक कुजूर और लालजीत राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS