Explore

Search

October 9, 2026 8:08 pm

महुआ शराब की तस्करी करते पकड़ा गया 45 वर्षीय आरोपी, बाइक समेत 48 हजार का माल जब्त

मुखबिर की सूचना पर सरगांव पुलिस ने की घेराबंदी, आरोपी जेल भेजा गया

CBN36 मुंगेली, 9 अक्टूबर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरगांव पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 187 पॉलिथीन में भरी 56.100 लीटर कच्ची महुआ शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 48 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में ‘ऑपरेशन बाज’ चलाया जा रहा है। इसके तहत असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और एसडीओपी पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस की टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम मचहा से सरगांव की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मर्राकोना रोड पर ग्राम बावली स्कूल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परषोत्तम जांगड़े (45), पिता शेरदास जांगड़े, निवासी ग्राम मचहा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी से 187 पॉलिथीन बरामद हुईं। प्रत्येक पॉलिथीन में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 56 लीटर 100 मिलीलीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत आठ हजार रुपये आंकी गई।

तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28 K-5127 भी जब्त की है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार शराब और मोटरसाइकिल समेत कुल 48 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरगांव में अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर सेल मुंगेली के प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, थाना सरगांव के प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक विश्वनाथ राजपूत, राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर और राहुल कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS