Explore

Search

October 4, 2026 7:22 pm

मुझ में भारत बसता है प्रतियोगिता में वियतनाम की छात्रा होआंग हुओंग क्विन्ह ने हासिल किया पांचवां स्थान

CBN36 वर्धा, 4 अक्टूबर। हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की ओर से ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत भारत में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों के लिए ‘मुझ में भारत बसता है’ शीर्षक से ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन लेखन और वीडियो निर्माण दो श्रेणियों में किया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में बी.ए. हिंदी की पढ़ाई कर रहीं वियतनाम की छात्रा होआंग हुओंग क्विन्ह (चाँदनी) ने वीडियो निर्माण श्रेणी में पांचवां स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, उज़्बेकिस्तान और बांग्लादेश सहित कई देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत इन विदेशी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत के प्रति अपने अनुभव, जुड़ाव और सांस्कृतिक समझ को साझा किया।

होआंग हुओंग क्विन्ह की उपलब्धि ने न केवल महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, बल्कि हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को भी रेखांकित किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS