Explore

Search

August 27, 2026 2:52 am

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब बिलासपुर संगम ने चिकित्सकों का किया सम्मान

बिलासपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा शहर के विभिन्न चिकित्सकों को उनके कार्यस्थल पर पहुंचकर स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज में दिए जा रहे योगदान की सराहना की।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रमांक-3 एवं 4 के चिकित्सक डॉ. शैलेश पैकरा और डॉ. अपेक्षा कौशिक, शासकीय अस्पताल गांधी चौक की डॉ. आशा पहारे, मारुति डेंटल साइंस कॉलेज रोड, चाटीडीह के डॉ. भूपेंद्र साहू, जरहाभाठा स्थित लोटस चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ. आलोक कश्यप तथा सीपत रोड स्थित श्याम हॉस्पिटल के डॉ. योगेंद्र पहारे शामिल रहे।

इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर संगम के चार्टर अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव, चार्टर सचिव लायन नेहल मिश्रा, लायन सुरेश यादव, लायन राजेश मिश्रा, लायन रितेश मोदी तथा लायन चंद्रकला पैकरा सहित मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान का उद्देश्य उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS