Explore

Search

September 11, 2026 12:40 am

भाजपा की सरकार बनी तो स्वपन दासगुप्ता हो सकते हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री चेहरा

छत्तीसगढ़-कोलकाता।पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यदि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता है, तो पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रख्यात पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक स्वपन दासगुप्ता को मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

3 अक्टूबर 1955 को कोलकाता में जन्मे दासगुप्ता लंबे समय तक पत्रकारिता और वैचारिक लेखन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने द इंडियन , द टाइम्स ऑफ़ इंडिया , इंडिया टुडे और द स्टेट्समैन जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। वे अंग्रेज़ी मीडिया में भाजपा के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं और हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक माने जाते हैं।

शैक्षणिक रूप से भी उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है। उन्होंने स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक किया और आगे की पढ़ाई एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लन्दन से पूरी की, जहां से उन्होंने एमए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

राजनीतिक करियर की बात करें तो दासगुप्ता लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वर्ष 2016 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2026 के चुनाव में वे दक्षिण कोलकाता की रसभिहारी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

उन्हें वर्ष 2015 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो पार्टी एक शिक्षित, बौद्धिक और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले चेहरे को आगे बढ़ा सकती है-ऐसे में स्वपन दासगुप्ता का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।ये एक आकलन है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS