Explore

Search

May 15, 2026 8:12 am

भुमिहार ब्राह्मण समाज ने रामनवमी शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर से भगवान श्री हनुमान जी की अगुवाई में भगवान श्रीराम की सजीव झांकी के साथ यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

शोभायात्रा में नगर विधायक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

शहीद विनोद चौबे प्रतिमा स्थल पर हुआ विशेष स्वागत

स्थानीय शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा के सामने स्वामी सहजानंद सरस्वती भुमिहार ब्राह्मण समाज, बिलासपुर द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया तथा सभी रामभक्तों को पेय पदार्थ वितरित किए गए। शोभायात्रा शाम करीब 8 बजे यहां पहुंची।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष आर.पी. सिंह, सचिव राजीव कुमार, संरक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत समारोह के संयोजक सहसचिव प्रशांत सिंह रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश दुबे, आशुतोष शर्मा, अनिल गुलहरे, एस.आर. टाटा, डॉ. के.एन. चौधरी, अभयनारायण राय, कुंदन कुमार, डी.के. सिंह, धनंजय राय, टी.टी. धनंजय कुमार, विवेक कुमार राय, मिथलेश पांडेय, नागेंद्र राय, विनय राय, आशुतोष प्रियदर्शी, मुरारी कुमार, प्रशांत भूषण, राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजक ने जताया आभार

शोभायात्रा के आयोजक प्रणव शर्मा ने भुमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से प्रतिवर्ष यात्रा में शामिल होने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर से यह शोभायात्रा पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे शहर की भागीदारी देखने को मिलती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS